Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चेकिंग में पांच बस समेत नौ ओवरलोड सवारी वाहनों को पकड़ा
  • देहरादून

चेकिंग में पांच बस समेत नौ ओवरलोड सवारी वाहनों को पकड़ा

AltnewsUttarakhand 10/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग में पांच बस समेत नौ ओवरलोड सवारी वाहनों को पकड़ लिया। इन वाहनों का परमिट सस्पेंड करने की संस्तुति कर टीम ने रिपोर्ट आरटीए को भेजी है। वाहनों में दो यूपी की बसें भी शामिल हैं। अल्मोड़ा हादसे के बाद से संभागीय परिवहन विभाग ओवरलोडिंग व यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी की अगुवाई में गंगोत्री और बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सघन अभियान चला, जिसमें राज्य की निजी परिवहन कंपनियों की तीन बसों में उन्हें निर्धारित से अधिक सवारी बैठी मिली। जबकि, ऋषिकेश में भी यूपी की दो बसों में ओवरलोडिंग पकड़ी गई। चार टैक्सियों में क्षमता से अधिक सवारी भी चेकिंग में मिली।
एआरटीओ ने बताया कि उत्तराखंड की बस व टैक्सियों का परमिट निरस्त करने की संस्तुति कर रिपोर्ट रीजन ट्रांसपोर्ट ऑथरिटी (आरटीए) को भेजी गई है। यूपी की बसों के परमिट के खिलाफ कार्रवाई के लिए वहां के संबंधित विभाग को पत्र भेज दिया है। बताया कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग के साथ ही आंतरिक मार्गों को नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें यह कार्रवाई की गई है। अल्मोड़ा हादसे के बाद से अभीतक करीब 180 वाहनों का नियमों के उल्लंघन में चालान किया है। सात वाहनों को सीज भी किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छेड़छाड़ में सैलून कर्मी गिरफ्तार
Next: मनमानी पर दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.