Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनमानी पर दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा
  • देहरादून

मनमानी पर दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा

AltnewsUttarakhand 10/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  किराये पर लिए गए होटल से सामान गायब करने के मामले में पीड़ित की ओर से देहरादून के दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित होटल मालिक राजेंद्र सिंह सजवाण निवासी गढ़ी मयचक, ऋषिकेश के मुताबिक आरोपी दंपति ने तपोवन में पांच साल के लिए किराये पर होटल लिया। संबंधित मालिक से इस बाबत लिखित करार भी किया, लेकिन शर्तों का उल्लंघन कर वह बीच में होटल छोड़कर चला गया। पीड़ित मालिक ने आरोप लगाया कि जांच-पड़ताल में होटल से काफी सामान गायब मिला। निर्धारित धनराशि भी उन्हें अदा नहीं की गई। धमकी मिलने पर न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में सुरक्षा गुलिया और अभिनव नेगी निवासी इंद्रा कॉलोनी, नेशविला रोड, देहरादून के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चेकिंग में पांच बस समेत नौ ओवरलोड सवारी वाहनों को पकड़ा
Next: छात्राओं को भगाने वाला मोटर मकेनिक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.