Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चेक बाउंस मामले में आरोपी को छह माह की सजा, 4.50 लाख का अर्थदंड
  • अल्मोड़ा

चेक बाउंस मामले में आरोपी को छह माह की सजा, 4.50 लाख का अर्थदंड

AltnewsUttarakhand 16/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभांगी गुप्ता की अदालत ने चेक बाउंस के एक मामले में सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी को छह माह के कारावास और 4.50 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अधिवक्ता भगवती प्रसाद पंत ने बताया कि यह मामला जून 2023 का है, जब न्यू ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी परिवादी वीरेंद्र कार्की ने भनारतोली, बागेश्वर निवासी भाष्कर जोशी को 4.56 लाख रुपये उधार दिए थे। आरोपित ने रकम जल्द लौटाने का वादा किया था। कुछ समय बाद जोशी ने 20 हजार रुपये नगद लौटाए और शेष राशि के लिए चार लाख 36 हजार का चेक दिया, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद कार्की ने कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। अंततः उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए छह माह की कारावास की सजा सुनाई, साथ ही 4.50 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धामी कैबिनेट की बैठक में कृषि, आपदा प्रबंधन और विकास योजनाओं पर लिए गए अहम फैसले
Next: महिला उद्यमिता विकास परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट के अल्मोड़ा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.