Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • छात्रों पर मेस में जबरन घुसने का आरोप
  • हरिद्वार

छात्रों पर मेस में जबरन घुसने का आरोप

AltnewsUttarakhand 20/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  आईआईटी की राधा-कृष्ण मेस में चूहे मिलने का मामला शांत नहीं हो पाया है। आईआईटी ने छात्रों पर जबरन मेस की किचन में घुसने का आरोप लगाया है। रविवार को आईआईटी प्रशासन की ओर से बयान जारी मीडिया को यह जानकारी दी गई। बीते गुरुवार को आईआईटी की राधा-कृष्ण मेस की किचन में खाद्य सामग्री और बर्तनों में चूहे कूदते हुए दिखाई दिए थे। जिसके बाद छात्रों ने हंगामा किया था। वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी संस्थान की मेस में जांच कर सैंपल लिए थे। अब आईआईटी ने छात्रों के खिलाफ ही बयान जारी कर दिया है। आईआईटी ने छात्रों पर आरोप लगाते हुए बयान में कहा है कि राधा-कृष्ण भवन की मेस में हुई घटना प्रारंभिक जांच के बाद ये स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो छात्रों ने बनाया है, जो देर रात मेस में घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज में चूहे दिख रहे हैं, जहां खाली बर्तन और गैर खाद्य सामग्री पदार्थ रखे हैं। उन्होंने कहा है कि वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। जबकि वीडियो में साफ दिख रहा था कि सब्जी बनाई गई कढ़ाई में ही चूहे कूद रहे थे। आईआईटी ने इस मामले में अब गहन जांच करने का भी दावा किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रतिबंधित दवा बेचने पर एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
Next: टोल प्लाजा मैनेजर से मारपीट, अभद्रता का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.