Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • प्रतिबंधित दवा बेचने पर एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
  • हरिद्वार

प्रतिबंधित दवा बेचने पर एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

AltnewsUttarakhand 20/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  ड्रग विभाग की छापामारी के दौरान प्रतिबंधित दवाई बरामद होने पर दो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। मेडिकल स्टोर संचालक फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। मंगलौर के मोहल्ला किला में आलम मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाई बेचने की शिकायत मिलने पर शनिवार देर शाम को ड्रग विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा था। मौके से एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें आलम मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाई बेचने की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर की ऊपरी मंजिल से उन्हें ऑर्थोडेक्स के 78 इंजेक्शन, मीड़ाजोलाम के 22 इंजेक्शन, क्लारडियापोक्साईड टाइफ्लूओपराजिन की 3365 टेबलेट व ट्रामोजेल हाईड्रोक्साईड परेसिटामोल की 39 टेबलेट बरामद हुई थी, जिन्हें कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मौके से फरहान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि मेडिकल स्टोर संचालक नूर आलम निवासी मोहल्ला किला फरार होने में कामयाब हो गया था। ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि नूर आलम व फरहान निवासी मोहल्ला किला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी फरहान को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। फरार आरोपी नूर आलम की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रुड़की के बाजारों में प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहे ई-रिक्शा
Next: छात्रों पर मेस में जबरन घुसने का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.