Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के समक्ष रखी बिनसर क्षेत्र की समस्याएं
  • अल्मोड़ा

मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के समक्ष रखी बिनसर क्षेत्र की समस्याएं

AltnewsUttarakhand 07/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लोक प्रबंध विकास संस्था के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक एवं पंचायती संगठनों ने प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक रंजन मिश्र से मुलाकात कर बिनसर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग की तथा उन्हें इस आशय का 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। गुरूवार को प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव रंजन मिश्र ने राजि कार्यालय अयारपानी में विभिन्न सामाजिक एवं पंचायती संगठनों के साथ बिनसर वन्यजीव विहार से प्रभावित गांवों की समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने प्रमुख वन संरक्षक को गांवों की स्थिति बतलाते हुए बंदरों, सूअरों व तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने, पर्यटन का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने हेतु संपर्क मार्गों को दुरस्त करने, अग्नि बटियाओं का पुनरनिर्माण करने, फायर वाचरों को समुचित प्रशिक्षण एवं आवश्यक उपकरण दिये जाने, बिनसर में पर्यटकों से लिया जाने वाले प्रवेश शुल्क को प्रभावित गांवों के विकास में खर्च करने, तथा वनाग्नि नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की। लोगों ने कहा कि बिनसर अभयारण्य में फील्ड स्तर पर कर्मचारियों की भारी कमी है। यहां स्वीकृत वन आरक्षी के 8 पदों के सापेक्ष मात्र मात्र 5 कार्यरत है। इनमें भी 2 वन आरक्षी प्रशिक्षणार्थी होने के कारण उन्हें वन बीटों की जिम्मेदारी नहीं दी गयी है। वहीं धरातल पर कार्यरत वन दरोगा भी मात्र 2 हैं, ऐसी स्थिति में ग्रामीणों व वन विभाग के मध्य संवाद की कमी के चलते वनाग्नि नियंत्रण में ग्रामीणों का वांछित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्र ने मांगों एवं दिए गए सुझावों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डा. धीरज पांडे, लोक प्रबंध विकास संस्था के संचालक ईश्वर जोशी, वन पंचायत सरपंच संगठन के अध्यक्ष सुंदर सिंह पिलख्वाल, बिनसर न्याय मंच के अध्यक्ष चंदन सिंह, संसाधन पंचायत के अशोक भोज, दीप्ति भोजक, वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल, वन दरोगा जीवन सिह बोरा आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस ने फड़ से सामान चुराने वाला आरोपी पकड़ा
Next: शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में विराजमान हुए भगवान तुंगनाथ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.