Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चुनाव आयोग की चुनावी रैलियों-सभाओं पर रोक जारी, जानिए कब से प्रतिबंधों के साथ हो सकेगा प्रचार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

चुनाव आयोग की चुनावी रैलियों-सभाओं पर रोक जारी, जानिए कब से प्रतिबंधों के साथ हो सकेगा प्रचार

AltnewsUttarakhand 23/01/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। विधानसभा चुनाव-2022 के लिए खुला प्रचार अभियान एक से 12 फरवरी के बीच ही हो सकेगा। तब तक रैलियों, रोड शो, पद यात्रा, वाहन रैली पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि डोर टू डोर प्रचार में अब दस लोग शामिल हो सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के साथ ही सभी प्रदेशों में भौतिक चुनावी रैलियों, जनसभाओं पर रोक लगा दी थी।
पिछले सप्ताह स्थिति की निगरानी के बाद आयोग ने उक्त प्रतिबंध 22 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिए थे। अब शनिवार को आयोग ने उक्त स्थिति का फिर जायजा लेने के बाद प्रतिबंधों को आगे बढ़ा दिया है। आयोग ने उत्तराखंड से मुख्य सचिव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और स्वास्थ्य सचिव से भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए स्थिति का जायजा लिया।
इसके बाद दूसरे चरण में पड़ रहे उत्तराखंड विधानासभा चुनाव के लिए एक से 12 फरवरी के बीच प्रतिबंधों के साथ भौतिक प्रचार की अनुमति प्रदान कर दी है। आयोग ने कहा है कि चूंकि उत्तराखंड में 31 जनवरी को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल हो सकेगी। इस कारण यहां इसके बाद ही प्रचार की अनुमति होगी। इसके बाद एक फरवरी से तय शुदा खाली मैदान में अधिकतम पांच सौ लोग या उपलब्ध क्षमता का पचास प्रतिशत उपस्थिति (जो भी अधिक है) के साथ भौतिक मीटिंग हो सकेंगी।
इसी प्रतिबंध के साथ प्रत्याशी और दल वीडियो वैन से भी सभा कर सकेंगे। तब तक रैलियों, रोड शो, वाहन रैली, पद यात्रा पर पहले की तरह रोक रहेगी। अलबत्ता डोर टू डोर प्रचार में भी अब सुरक्षा कर्मियों के अलावा पांच की जगह दस लोग शामिल हो सकेंगे। आयोग ने दलों और प्रत्याशियों को बंद कमरे की मीटिंग के लिए पहले ही तीन सौ लोगों की छूट दे चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड सौजन्या ने सभी दजों से दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जनपद में 129 नए कोरोना केस
Next: ओमिक्रोन संक्रमण को देखते हुए 31 जनवरी तक के लिए गाइडलाइन जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.