Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिटी बस संचालकों को न्यायालय से मिली राहत
  • देहरादून

सिटी बस संचालकों को न्यायालय से मिली राहत

AltnewsUttarakhand 29/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  दून शहर में चलने वाली सिटी संचालकों को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। राज्य परिवहन अपीलीय न्यायधिकरण ने आरटीओ के बसों पर जुर्माना और परमिट सस्पेंड करने के आठ साल पुराने आदेश को खारिज कर दिया है। बस संचालकों ने कोर्ट के आदेश का स्वागत कर खुशी जताई है। स्टेज कैरिज परमिट वाली सिटी बसों के रूटों पर ठेका परमिट वाहनों के संचालन के विरोध में सिटी बस संचालकों ने वर्ष 2017 में पांच दिन की हड़ताल की थी। तत्कालिन आरटीओ ने हड़ताल में शामिल बसों पर धारा-86 की कार्रवाई कर दी थी। हड़ताल के दौरान आरटीओ कैंपस के अंदर जो बसें थी उन पर 5000 हजार रुपये जुर्माना या परमिट सस्पेंड और कैंपस से बाहर रहने वाली बसों पर 2500 रुपये या परमिट सस्पेंड की कार्रवाई की गई। सिटी बस संचालकों ने इस कार्रवाई को गलत करार दिया। पीड़ित सिटी बस मालिक अनुज कुमार चंदेल ने राज्य परिवहन अपीलीय न्यायधिकरण में याचिका दायर की। शिकायतकर्ता पक्ष के अधिवक्ता शिवा वर्मा ने बताया कि न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस कार्रवाई को गलत ठहराया है और आरटीओ के जुर्माने और सस्पेंशन के आदेश को खारिज कर दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: त्रिवेंद्र ने अधिकारी पर जो टिप्पणी की, वह सही नहीं है: हरीश
Next: वनाग्नि रोकने को बनाई चार सौ किमी फायर लाइन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.