Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्रिवेंद्र ने अधिकारी पर जो टिप्पणी की, वह सही नहीं है: हरीश
  • देहरादून

त्रिवेंद्र ने अधिकारी पर जो टिप्पणी की, वह सही नहीं है: हरीश

AltnewsUttarakhand 29/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अवैध खनन मामले में सचिव खनन का बयान सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की टिप्पणी का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि जिस असम्मान तरीके से उन्होंने अपनी बात कही, उसमें कुत्सित भावना दिखती है। भाजपा और उसके नेता प्रेम चंदी अहंकार से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह त्रिवेंद्र के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। शनिवार को अपने आवास से निकलते हुए मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि त्रिवेंद्र ने अधिकारी पर जो टिप्पणी की, उसे कतई सही नहीं कहा जा सकता है। हम मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन अधिकारियों ने हमारे साथ काम किया है, हमारे मन में उनके लिए सम्मान का भाव होना चाहिए। जबकि त्रिवेंद्र के बयान से अहंकार झलकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रेमचंद की ही जीभ नहीं रपटी है, त्रिवेंद्र की भी रपटी है, यह रपट निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अवैध खनन की बात दिल्ली से लेकर देहरादून तक उठ रही है, लेकिन कोई संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। नदियों के पाट और गदेरे और खुदने लगे हैं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने उच्च सदन में यह मुद्दा उठाया, अच्छी बात है, लेकिन उसके बाद उनका जो बयान आया, वह निंदनीय है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
Next: सिटी बस संचालकों को न्यायालय से मिली राहत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.