Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • क्लब में शराब पी रहे युवकों का हंगामा व मारपीट , मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

क्लब में शराब पी रहे युवकों का हंगामा व मारपीट , मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 09/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राजपुर रोड स्थित क्लब में रविवार रात एक से डेढ़ बजे के बीच शराब पी रहे कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने वहां बैठे कुछ लोगों से मारपीट करने के साथ ही उन पर बोतलें फेंकी। हमले में एक युवक जख्मी हो गया। उसके दांत टूटे और चेहर पर गहरे घाव हुए। मारपीट के आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं निर्धारित समय के बाद भी शराब परोसने को लेकर क्लब का लाइसेंस कैंसिल करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि मारपीट राजपुर रोड स्थित रूमर्स क्लब में हुई। इसे लेकर तरुण सकलानी निवासी निकट भगवानदास चौक बालावाला ने तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा अभिषेक सकलानी अपने दोस्त प्रज्ज्वल बिजल्वाण, धनंजय चौधरी और शाश्वत सिंघल के साथ वहां बैठा था। आरोप है कि रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच क्लब में मौजूद कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहां बैठे लोगों ने बोतलें और अन्य सामान फेंकना शुरू कर दिया। आरोप है कि उनके बेटे और साथियों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने अभिषेक पर बोतल से हमला किया। इस दौरान उसके दो दांत टूट गए। होठ भी कई जगह से आरपार कट गए। उसका मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्लब में पहले भी इस तरह के विवाद हो चुके हैं। तब पुलिस ने लाइसेंस कैंसिल करने की रिपोर्ट भेजी थी। जिस पर अमल नहीं हुआ। अब दोबारा पुलिस यह रिपोर्ट भेजेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोशल साइटों पर दोस्ती कर 33 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार
Next: सिंचाई कर्मचारियों की मांगों पर सचिव ने दिया कार्यवाही का आश्वासन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.