Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल साइटों पर दोस्ती कर 33 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार
  • देहरादून

सोशल साइटों पर दोस्ती कर 33 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 09/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। सोशल मीडिया साइटों पर विदेशी बन दोस्ती करने और इसके बाद साइबर ठगी करने वाले गैंग के दो आरोपी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपी विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खातों में 33 लाख रुपये इस तरह जमा कराए जाने की जानकारी मिली है। इनमें 15.71 लाख रुपये हरिद्वार जिले लक्सर क्षेत्र निवासी व्यक्ति से ठगे गए। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कोतवाली लक्सर में राजकुमार निवासी वार्ड संख्या पांच, लक्सर ने पिछले साल केस दर्ज कराया। कहा कि फेसबुक पर कैथोलिक नन बताने वाली महिला ने दोस्ती हुई। फिर उससे व्हाट्सएप के जरिए भी चैट होने लगी। एक दिन उसने झांसा दिया कि वह राजकुमार को कीमती घड़ी, आईफोन 13, आई पैड, एप्पल का लैपटॉप, सोने की माला और पचास हजार डॉलर भेज रही है। इस तरह पार्सल भेजने की रशीद पीड़ित को भेजी। इसके कुछ दिन बाद पीड़ित को फोन आने शुरू किए। कहा गया कि वह एयरपोर्ट से बोल रहे हैं। विदेश से आया सामान कस्टम में फंसने का झांसा देकर पीड़ित से अलग-अलग झांसे में कुल 15.71 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करवा लिए गए। मामले में लक्सर कोतवाली में केस दर्ज हुआ। जिसे जांच के लिए साइबर क्राइम थाने भेजा गया। यहां इंस्पेक्टर विकास भारद्वाज ने जांच की। जांच में पता लगा कि बहराइच, यूपी में मौजूद लोग इस ठगी में शामिल हैं। वहां दबिश देकर पुलिस ने शिवम तिवारी (22) पुत्र मुल्कराज तिवारी निवासी फकरपुर और रामनरेश (23) पुत्र मिलाल निवासी परसीपुरवा थाना मुर्तीआ जिला बहराइच, यूपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने वारदात में जिन खातों में रकम जमा कराई गई उनकी 14 चैकबुक, छह पासबुक, छह एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप, आधार कार्ड और पेनकार्ड बरामद किया गया। खातों की ट्रांजेक्शन में पता लगा कि पिछले कुछ समय में आरोपियों ने इस तरह अपने बैंक खातों में 33 लाख रुपये जमा करवाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने किया टिहरी गढ़वाल में आयोजित राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 में प्रतिभाग
Next: क्लब में शराब पी रहे युवकों का हंगामा व मारपीट , मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.