Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री धामी 19 और 20 नवम्बर को अल्मोड़ा में, यह रहेगा कार्यक्रम
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री धामी 19 और 20 नवम्बर को अल्मोड़ा में, यह रहेगा कार्यक्रम

AltnewsUttarakhand 18/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 19 नवम्बर, 2022 को 12ः45 बजे आई0टी0बी0पी0 हैलीपैड बिमौला अल्मोड़ा पहुॅचेंगे। वहाँ से प्रस्थान कर हवालबाग में 01ः00 बजे से 02ः30 बजे तक आजीविका महोत्सव एवं अन्य आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। 02ः30 बजे से 3ः00 बजे का समय आरक्षित रहेगा। 03ः00 बजे से 04ः30 बजे मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम अन्तर्गत जन संवाद एवं महिला संगठनों व स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद करेंगे। 04ः45 बजे आई0टी0बी0पी0 बिमौला हैलीपैड से प्रस्थान कर 05ः00 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुॅचेंगे।

उन्होंने बताया कि 05ः05 बजे से 06ः00 बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों के साथ भेंटवार्ता एवं सूक्ष्म जलपान करेंगे। 06ः00 बजे से 06ः15 बजे व्यापार मण्डल व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता करेंगे। 06ः15 से 06ः25 बजे बार एसोशिएसन के प्रतिनिधियों से भेंटवार्ता करेंगे। 06ः25 से 06ः50 बजे प्रबुद्व नागरिकों के साथ संवाद/सुझाव लेंगे। 06ः50 बजे से 07ः10 बजे का समय आरक्षित रहेगा। 07ः15 बजे से 08ः30 बजे तक मल्ला महल पुराना कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा में आजीविका महोत्सव सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगे।
उन्होंने बताया कि दिनॉंक 20 नवम्बर, 2022 को मुख्यमंत्री द्वारा प्रातः 09ः00 बजे राजकीय पुस्तकालय अल्मोड़ा का लोकार्पण एवं एन0सी0सी0 कैडेट्स व अन्य प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ‘‘उत्तराखण्ड राज्य श्रेष्ठ राज्य होगा‘‘ विषय पर संवाद करेंगे। वहॉ से प्रस्थान कर सर्किट हाउस पहुॅचकर 09ः30 बजे से 10ः00 बजे तक पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भेंटवार्ता करेंगे। 10ः00 बजे से 11ः15 बजे तक जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 11ः20 बजे आर्मी हैलीपैड अल्मोड़ा से छडौजा हैलीपैड लमगड़ा अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। 12ः00 बजे से 12ः45 बजे से तक डोल आश्रम अल्मोड़ा में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रचारिका अभ्यास वर्ग के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 01ः30 बजे डोल आश्रम हैलीपैड अल्मोड़ा से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा : 21 नवम्बर से 01 दिसंबर तक जिला खेल महाकुम्भ होगा आयोजित
Next: मुख्यमंत्री धामी के अल्मोड़ा दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा ने की बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.