Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय पुस्तकालय का किया लोकार्पण, जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय पुस्तकालय का किया लोकार्पण, जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

AltnewsUttarakhand 20/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 20 नवम्बर, रविवार को राजकीय पुस्तकालय मॉल रोड अल्मोड़ा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एन0सी0सी0 कैडटस् तथा अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ ‘‘उत्तराखण्ड राज्य श्रेष्ठ राज्य‘‘ विषय पर संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजकीय पुस्तकाल भ्रमण के दौरान वहाँ आए छात्र-छात्राओं से उनके शैक्षिक अनुभवों के बारे में चर्चा की तथा पुस्तकालय के संसाधनों को बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने टाटा के सीएसआर मद के माध्यम से रेडक्रास समिति अल्मोड़ा को दी गयी वैक्सीनेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
तत्पश्चात् उन्होंने सर्किट हाउस अल्मोड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की तथा उनके क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। यहॉ पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये ज्ञापनों पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक एवं उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
तत्पश्चात् मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज को अल्मोड़ा स्थित सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में जो भी निर्माण कार्य गतिमान है उनमें तेजी लायी जाए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पीएमजीएसवाई एवं एनएच के अधिकारियों को सड़क निर्माण व सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्वारब से खैराना के बीच एनएच की सड़क को जल्द ही ठीक करने के निर्देश दिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने संबंधित ठेकेदार से भी फोन पर वार्ता कर इस इस सड़क के सभी कार्य तथा गड्ढों का कार्य जल पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण पर भी संबंधित अधिकारियों को कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गतिमान कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए तथा संबंधित ठेकेदार को भी जल्द कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित करें तथा समय से कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गए हैं उनके हैंडओवर की कार्रवाई आरम्भ कर दी जाए।
उन्होंने कहा कि पैसा चाहे राज्य सरकार का हो चाहे केंद्र सरकार का हो, उसका सुनियोजित ढंग से उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि उस धनराशि का जनता को समय पर लाभ मिल सके।
इस दौरान जिलाधिकारी वंदना ने जनपद में हो रहे अभिनव प्रयासों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। जिसमे जिलाधिकारी द्वारा कोसी पुनर्जनन अभियान, अमृत सरोवर निर्माण, अल्मोड़ा शहर का ड्रेनेज प्रोग्राम आदि के बारे में विस्तार से बताया।

पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोजित आजीविका महोत्सव किया गया इस आजीविका महोत्सव में बड़ी संख्या में पूरे जनपद की मातृशक्ति व अनेकों लोगों ने यहाँ पर स्टार्ट-अप के माध्यम से इसमें प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हवालबाग में जो रूरल बिजनेस इक्यूबेटर (आर0बी0आई0) है उससे प्रेरणा लेकर यहाँ पर एक साल के अन्दर 03 गुना तरक्की हुई है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में जो कार्य लम्बित था व भारत सरकार के सहयोग से शुरू हो चुका है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का एक मात्र लक्ष्य है कि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड का विकास हो। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक नगरी है यहॉ के बड़े-बड़े विद्वानों ने देश व दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड को मा0 प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनायेंगे। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जा रहा है तथा केदारनाथ में भी कार्य प्रगति पर है, हेमकुण्ड साहिब व केदारनाथ धाम के लिए रोपवे का शिलान्यास हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की जो मानसखण्ड कारिडोर बनाने की जो योजना है उसके मास्टर प्लान पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जनपद प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया सहित जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा : मार्निग वॉक के दौरान युवाओं के साथ दौड़े मुख्यमंत्री धामी
Next: योगदा आश्रम ने दूनागिरी क्षेत्र के 200 छात्र-छात्राओं को बांटे निशुल्क गणवेश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.