Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति दी, अल्मोड़ा में गुरु गोरखनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति दी, अल्मोड़ा में गुरु गोरखनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

AltnewsUttarakhand 04/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में मंदिर सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं के तहत कई परियोजनाओं की प्रथम किश्त जारी करने और लंबित धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन भी दिया गया है।

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवीखाल स्थित मां बाल कुंवारी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 72.67 लाख रुपये की स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त के रूप में 43.60 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वहीं, दुगड्डा ब्लॉक के महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.69 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 1.02 करोड़ रुपये जारी होंगे।

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में हरिचंद देवता मंदिर को मास्टर प्लान के तहत विकसित करने के लिए 1.42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि प्रथम किश्त के रूप में 85.08 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। इसके अलावा पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिलम स्थित नंदा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 90.16 लाख रुपये की स्वीकृति देते हुए 54.09 लाख रुपये की प्रथम किश्त मंजूर की गई है।

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के कलझीपा जोशी स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 99.61 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से प्रथम किश्त के रूप में 59.76 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। वहीं डीडीहाट के मोस्टामानू मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 98.27 लाख रुपये के सापेक्ष शेष 39.31 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने चम्पावत जिले के तामली-रूपालीगाड़-सीम मोटर मार्ग निर्माण के लिए 79.44 लाख रुपये तथा प्रथम किश्त के रूप में 47.66 लाख रुपये जारी करने का अनुमोदन दिया है। टिहरी जिले के नई टिहरी विधानसभा क्षेत्र के सिलकोट गांव में जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरबाड़, सुरक्षा दीवार और सीसी रेलिंग मार्ग निर्माण हेतु 93.85 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें 56.31 लाख रुपये प्रथम किश्त के रूप में जारी किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री खरीदने के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज
Next: विज्ञान एवं गणित शिक्षण को रोचक बनाने पर जोर, डायट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.