Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की
  • हरिद्वार

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

AltnewsUttarakhand 08/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। मतदाता सूची और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कनखल के चौक बाजार में काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल और प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि मत चोरी के मुद्दे को लेकर जनता के बीच आक्रोश है। उन्होंने कहा कि किच्छा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से हुए मतदान की मतगणना हाईकोर्ट के आदेश पर हुई, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा और पूर्व अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता, कांग्रेस सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करती रहेगी। पूर्व दर्जाधारी रकित वालिया और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। इसी बीच वोट चोरी का मुद्दा भी जनता के सामने आया है। किच्छा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के नतीजे इसका उदाहरण हैं। प्रदेश सचिव रविश भटीजा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि युवा सड़कों पर संघर्ष कर रहा है और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती थोपा हुआ जनादेश देश में नहीं चल सकता। प्रदर्शन में पंडित संजय अत्री, नरेश सेमवाल, ललित वालिया, विजय गुप्ता, लव चौधरी, कपिल चौधरी, रचित अग्रवाल, पीसीसी सदस्य राहुल चौधरी, मोनू, विनोद कश्यप, अजय दास महाराज, हरद्वारी लाल, समर्थ अग्रवाल, राजकुमार ठाकुर, अनिल ठाकुर, आशु भारद्वाज, देवेश बर्मन, काका बर्मन, विमल सैनी, दिनेश पुंडीर, शांतनु चौधरी और अमित राजपूत समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज में छह टीबी मरीजों को पोषक आहार किट वितरित
Next: अल्मोड़ा में आधुनिक तकनीकी शिक्षा पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.