Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में आधुनिक तकनीकी शिक्षा पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में आधुनिक तकनीकी शिक्षा पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

AltnewsUttarakhand 08/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून के प्रायोजन और सामाजिक विकास एवं प्रबंधन समिति (एसवीईपीएस), गोलना करड़िया, अल्मोड़ा के सहयोग से गुरुवार को आधुनिक तकनीकी शिक्षा पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, डिजिटल मार्केटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं और महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम और सुरक्षित बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान साइबर सुरक्षा और डिजिटल मार्केटिंग के साथ इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित पासवर्ड बनाने तथा सोशल मीडिया के समझदारीपूर्ण इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को डिजिटल तकनीक का उपयोग कर आजीविका के नए अवसर तलाशने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, बदलते डिजिटल दौर में ग्रामीण समुदायों को तकनीकी रूप से जागरूक और सक्षम बनाने तथा ऑनलाइन ठगी से बचाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। संस्थान के मुख्य कार्यकारी एवं परियोजना समन्वयक शंभु दत्त जोशी, विषय विशेषज्ञों और अन्य अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य तकनीकी साक्षरता बढ़ाने के साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम के पहले दिन 40 युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जताया विरोध, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की
Next: वन्यजीव सप्ताह की प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.