Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंचायतों में प्रशासक बैठाना हिटलरशाही : काँग्रेस
  • देहरादून

पंचायतों में प्रशासक बैठाना हिटलरशाही : काँग्रेस

AltnewsUttarakhand 27/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पंचायतों में प्रशासक बैठाने का विरोध करते हुए इस हिटलरशाही करार दिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पहले नगर निकाय चुनाव, फिर छात्रसंघ, सहकारिता और अब पंचायत चुनाव टालना सरकार की मनसा पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की दो साल कार्यकाल बढ़ाने की मांग जायज थी, सरकार को उस पर विचार करना चाहिए था। बुधवार को मीडिया को जारी बयान में गोदियाल ने कहा कि कोराना काल में पंचायतों में विकास कार्य ठप रहे। इस दौरान चुने गए प्रतिनिधियों को अपनी ग्राम सभाओं में विकास कार्य करने का मौका नहीं मिला। ऐेसे यदि वह कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे थे तो वह गलत नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार को पंचायतों को दो साल न सही, लेकिन कुछ न कुछ वक्त जरूर देना चाहिए था। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने इसे सीधे-सीधे हिटलरशाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव न कराकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है और जनता के अधिकारों को कुचल रही है। जोशी ने कहा कि सरकार ने चुनावों को टालने के लिए कई बार कोर्ट में झूठ बोला है, जो शर्मनाक है। उन्होंने कोर्ट से अपील की कि वह इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गैरसैण के नाम पर फरेब कर रहें हैं राजनीतिक दल: हरक
Next: संविदा, आउटसोर्स कर्मचारियों को मिले समान काम का समान वेतन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.