Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • स्पोर्ट्स इंज्यूरी के विशेषज्ञ डाक्टर तैयार कर रहा एम्स ऋषिकेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्पोर्ट्स इंज्यूरी के विशेषज्ञ डाक्टर तैयार कर रहा एम्स ऋषिकेश

AltnewsUttarakhand 30/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।    मेडिकल की पढ़ाई में देशभर में 14वीं रैंक हासिल कर चुका एम्स ऋषिकेश एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अलावा स्पोर्ट्स इंज्युरी का पाठ्यक्रम भी संचालित कर रहा है। डिग्री प्राप्त करने के बाद ऐसे चिकित्सक खेल आयोजनों के दौरान एथलीट और गैर एथलीट दोनों तरह के खिलाड़ियों की चोट लगने पर उनका इलाज करते हैं। इन पाठ्यक्रमों में एमसीएच स्पोर्ट्स इंन्ज्युरी, डीएम पेन मेडिसिन, डीएम मेटाबोलिक मेडिसिन, डीएम फोरेन्सिक रेडियोलाजी एंड वर्चुअल ऑटोप्सी और डीएम वायरोलाजी के पाठ्यक्रम शामिल हैं। वायरोलाजी का पाठ्यक्रम इसी वर्ष शुरू किया गया है। संस्थान की डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने बताया कि शैक्षणिक क्षेत्र के यह पाठ्यक्रम एम्स ऋषिकेश को देश के अन्य एम्स संस्थानों से अलग पहचान दिलाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान देश के लिए काबिल और अनुभवी डाक्टर्स तैयार करने की दिशा में अग्रसित है। एम्स ऋषिकेश द्वारा देश को अभी तक एमबीबीएस क्वालीफाई 574 डाक्टर्स समर्पित किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि कि इंस्टीट्यूट में एमबीबीएस का पाठ्यक्रम वर्ष 2012 में शुरू किया गया था, जबकि स्पोर्ट्स इंज्यूरी का पाठ्यक्रम वर्ष 2020 में शुरू किया गया। इसके अलावा पेन मेडिसिन के कोर्स में मेडिकल के छात्र रुचि ले रहे हैं। ताकि भविष्य में वह एनेस्थेस्टिक क्षेत्र का करिअर चुन सकें।

एम्स ऋषिकेश में संचालित पाठ्यक्रम  : बीते 12 वर्षों के दौरान संस्थान ने शैक्षणिक क्षेत्र में छलांग लगायी और साल दर साल नए पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू किया। वर्तमान में एमबीबीएस के अलावा डाक्टरी पेशे से संबन्धित एमडी, एमएस, एमडीएस, डीएम, एमसीएच, पीएचडी, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ, एमएससी नर्सिंग और बीएससी एलाईड हेल्थ के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हाउस ऑफ़ हिमालया के निदेशक मण्डल की बैठक
Next: आइकॉनिक सिटी के रूप में ऋषिकेश का चयन, मिलेगा 100 करोड़ का बजट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.