Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीएसआर पहल के तहत 1199 विद्यार्थियों को मिले टैबलेट
  • अल्मोड़ा

सीएसआर पहल के तहत 1199 विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

AltnewsUttarakhand 25/11/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सीएसआर पहल के तहत मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 1199 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री अजय टम्टा ने टैबलेट वितरण किया। अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक समय में डिजिटल शिक्षा ही विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत आधारशिला है। पर्वतीय क्षेत्रों में अध्ययनरत बच्चों को तकनीक से जोड़ना आवश्यक है, और टैबलेट उपलब्ध कराना उनके लिए नए अवसर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ऑनलाइन शिक्षण सामग्री तक पहुंच बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने इस सार्थक पहल के लिए इंडियनऑयल के प्रति आभार व्यक्त किया। इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक एवं उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय–II के राज्य प्रमुख हेमंत राठौर ने कहा कि इंडियनऑयल समाज के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से डिजिटल शिक्षा का दायरा बढ़ेगा और विद्यार्थियों को तकनीकी प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में बीजेपी महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, दर्शन रावत, मानसखंड विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉक्टर नवीन चंद्र जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभान्वित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मैचोड़ गांव में दीवार का मलबा ढहने से मजदूर की मौत, दो घायल
Next: जागेश्वर रेंज में रात्रि गश्त के दौरान 91 टिन अवैध लीसा बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.