Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • साइबर अपराध, नशे और नए कानूनों पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

साइबर अपराध, नशे और नए कानूनों पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

AltnewsUttarakhand 15/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में नशा मुक्ति और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भतरौजखान पुलिस ने एक विशेष जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को हुई इस गोष्ठी का संचालन भतरौजखान थाना प्रभारी सुशील कुमार की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि कस्टमर केयर फ्रॉड, गूगल फ्रॉड, एनीडेस्क एप फ्रॉड, क्यूआर स्कैन ठगी, नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, ओएलएक्स और सोशल मीडिया के माध्यम से की जाने वाली ठगी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, फर्जी केवाईसी अपडेट, डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी, ऑनलाइन लोन फ्रॉड और साइबर बुलिंग जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं, जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। गोष्ठी में हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी साइबर ठगी की घटना होने पर त्वरित सूचना देने से नुकसान को रोका जा सकता है। साथ ही डायल 112 सेवा, महिला व बाल अपराध से संबंधित कानूनों, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और यातायात नियमों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में सचेत किया गया और उन्हें इससे दूर रहने की प्रेरणा दी गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी अधिकारी कार्यालय में पहुंचेंगे समय पर, 1 मई से सभी विभागों में अनिवार्य होगा बायोमैट्रिक हाजिरी सिस्टम: मुख्य सचिव
Next: राज्य में किडनी मरीजों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सुविधा: डॉ. धन सिंह रावत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.