Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • साइबर सुरक्षा अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

साइबर सुरक्षा अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

AltnewsUttarakhand 17/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा शुक्रवार को ‘साइबर क्राईम और डिजिटल अरेस्ट’ विषय पर 16 से 18 जनवरी तक तीन दिवसीय ‘साईबर सुरक्षा अभियान’ के अनुक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज श्रीखेत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों द्वारा साईबर क्राइम के विषय पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज कुलसिवी व ज्योली स्थित पंडित गोवर्धन शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज में भी विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। सभी शिविरों की शुरुआत नालसा थीम गीत ‘एक मुठ्ठी आसमान’ चलाकर की गई व शिविरों में उपस्थित छात्र -छात्राओं को साईबर क्राइम, साईबर बुलिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, वीडियो कॉल स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, साईबर सैल नंबर 1930 आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथा साइबर क्राइम व डिजिटल अरेस्ट व साईबर सुरक्षा के संबंध में पम्फलेट भी वितरित किए गए। शिविरों का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया। शिविरों में अधिकार मित्र भावना तिवारी, हेमा लोहनी, दीप चंद्र व विद्यालयों के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम श्री जीजीआईसी बाड़ेछीना में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित
Next: हाथियों की आवाजाही अधिक होने से लोगों ने मार्निंग वॉक जाना किया बंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.