Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दादी-नानियों के बुढ़ापे की लाठी बनेगी सरकार: रेखा आर्या
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दादी-नानियों के बुढ़ापे की लाठी बनेगी सरकार: रेखा आर्या

AltnewsUttarakhand 06/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   प्रदेश की वृद्ध और असहाय महिलाओं को आर्थिक सामाजिक और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से जल्द ही सरकार नई योजना लॉंच कर सकती है। महिला सशक्तीकरण विभाग के अधिकारियों और वृद्ध महिलाओं के साथ काम करने वाले गैर सरकारी संगठन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने योजना की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। सोमवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक के बाद मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि धामी सरकार प्रदेश की आधी आबादी की पूरी जिम्मेदारी निभाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहले से लागू महिला सारथी योजना, महिला एवं बाल मुखी सहायता योजना और एकल महिला स्वरोजगार योजना के बाद अब वृद्ध महिलाओं के लिए भी विशेष योजना तैयार की जा रही है।
रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों की असहाय वृद्ध महिलाओं को आवश्यक पोषण, देखभाल और भावनात्मक संबल देने के उद्देश्य से नई योजना पर काम किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में जनपदवार छोटे-छोटे महिला सम्मेलन आयोजित कर वृद्ध महिलाओं से सीधे संवाद किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याएं समझी जा सकें और सरकार उन पर ठोस कदम उठा सके। मंत्री ने अधिकारियों को योजना का मसौदा तेजी से तैयार कर शासन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी दादी-नानियों के आशीर्वाद से ही समाज की नींव मजबूत रहती है। बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार, विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, नीतू फुलेरा सहित एनजीओ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में सात अक्तूबर को मनाया जाएगा गढ़ भोज दिवस
Next: राज्य कर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.