Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दंगल में उत्तराखंड के पहलवानों का दबदबा
  • देहरादून

दंगल में उत्तराखंड के पहलवानों का दबदबा

AltnewsUttarakhand 03/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  ऋषिकेश वसंतोत्सव में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन उत्तराखंड के पहलवानों का दबदबा रहा। हरिद्वार-ऋषिकेश के पहलवानों ने बेहतर दांवपेच से प्रतिद्वद्वी पहलवानों को मात दी। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने किया। सोमवार को नगर निगम परिसर में स्व. कमलनारायण मिश्रा की स्मृति में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री ने विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों से परिचय लिया। पहले दिन 20 मुकाबले हुए, जिसमें उत्तराखंड, चड़ीगढ़, हरियाणा, पंजाब और यूपी के 50 पहलवान शामिल थे। इस दौरान ढोल की थाप के साथ ही दंगल में पहलवानों ने खूब दांव-पेच दिखाए। इस साल दंगल में नाजीबाबाद और संस्कृत महाविद्यालय के पहलवान भी शामिल हुए। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजन मनोरंजन और स्वस्थ शरीर के प्रति युवाओं के प्रेरित करने के लिए अहम हैं। कहा कि कुश्ती भारत का परंपरागत खेल रहा है, जिसमें दुनियाभर में भारत के पहलवानों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस तरह के मंच से ही उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर तक प्रदर्शन का प्रोत्साहन भी मिलता है। उन्होंने आयोजन को सराहते हुए पहलवानों का भी हौसला बढ़ाया।
इस मौके पर वंसतोत्सव समिति से जुड़े हर्षवर्धन शर्मा, श्रीभरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, वरुण शर्मा, राकेश अग्रवाल, जयेंद्र रमोला, विनय उनियाल, प्रिंस मनचंदा, सुरेंद्र सिंह नेगी, यश अरोड़ा, मनोज सेठी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पानी की बचत के साथ आपूर्ति पर भी ध्यान देने की जरूरत : ऋतु खंडूड़ी भूषण
Next: लोकगायक अनिल और फर्स्वाण के गीतों पर थिरके लोग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.