Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला विकास प्राधिकरण को लागू करना जनविरोधी: सर्वदलीय संघर्ष समिति
  • अल्मोड़ा

जिला विकास प्राधिकरण को लागू करना जनविरोधी: सर्वदलीय संघर्ष समिति

AltnewsUttarakhand 03/11/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोडा़। आज जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना देकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आज धरने को सम्बोधित करते हुए सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि नवम्बर 2017 में प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्र में जनविरोधी जिला विकास प्राधिकरण को लागू कर दिया था। जिसका सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार धरने, प्रदर्शन, जूलूस एवम् ज्ञापन के माध्यम से विरोध कर रही है परन्तु सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी प्राधिकरण के कारण जनता आज बेहद परेशान है और जनता को अपने भवन निर्माण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगरीय क्षेत्र की जनता के साथ आज ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी प्राधिकरण से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि नब्बे प्रतिशत तक बस चुके अल्मोडा़ शहर में प्राधिकरण लागू होना तर्कसंगत नहीं है तथा हरहाल में इस प्राधिकरण को समाप्त किया जाना चाहिए। धरने की अध्यक्षता आनन्दी वर्मा एवम् संचालन कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पान्डेय ने किया। धरने में समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, चन्द्रमणि भट्ट, सभाषद हेम तिवारी, कांंग्रेस जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, अख्तर हुसैन, प्रताप सत्याल, चन्द्रकांत जोशी, हर्ष कनवाल, ललित मोहन पन्त, महेश आर्या, आशीष जोशी, दीपू लोहनी, संजय पान्डे, तारा चन्द्र साह, एम सी काण्डपाल, सुनीता पान्डे, नन्द किशोर डंगवाल, पी०एस०बोरा, राजू गिरी, महेश लाल वर्मा, भारतरत्न पान्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पैरोल की अवधि पूरी होने पर भी नहीं किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Next: शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले 6 व्यक्तियों को सोमेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.