Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में नाबालिग लड़की से गैंगरेप; बस ड्राइवर, कंडक्टर और कैशियर समेत 5 गिरफ्तार
  • देहरादून

देहरादून में नाबालिग लड़की से गैंगरेप; बस ड्राइवर, कंडक्टर और कैशियर समेत 5 गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 18/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून आईएसबीटी में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस में पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। लड़की ने पुलिस को अपने साथ हुई क्रूरता के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने तेजी से मामले पर एक्शन लेते हुए कार्रवाई की थी। हालांकि लड़की ने इस बीच अपने बयान भी बदले, इस कारण जांच में दिक्कतें भी आ रही थीं। परिजनों से बात करने पर और भी खुलासे हुए, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 12 अगस्त की रात को आईएसबीटी बस अड्डे पर एक नाबालिग लड़की को चाइल्ड लाइन की टीम ने रेस्क्यू किया था। लड़की के बयान के आधार पर पटेलनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया था कि उसके साथ बस में कुछ लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई को आगे बढ़ाया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी को खंगालना शुरू कर दिया।
हालांकि बयान देते समय लड़की ने कई बार अपना बयान बदला। इस कारण जांच में थोड़ी मुश्किलें आ रही थीं। मगर पुलिस के लगातार प्रयास के कारण तेजी से अपराधियों को पकड़ा जा सका। पुलिस ने लड़की के घरवालों के बारे में पता लगाया, तो घरवालों ने लड़की के बारे में चौकाने वाली बात बताई। यूपी के मुरादाबाद में रहने वाली लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी पहले भी घर से कई बार भाग चुकी है।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी बस के ड्राइवर, कंडक्टर और आईएसबीटी के कैशियर हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में धर्मेंद्र कुमार और रवि कुमार और राजपाल बस ड्राइवर हैं। वहीं देवेंद्र कुमार कडंक्टर है। और पांचवा शख्स राजेश कुमार आईएसबीटी का कैशियर है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नियमितीकरण की मांग को लेकर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने दिया धरना
Next: हॉस्पिटल के निदेशक ने युवक पर ब्लैकमेलिंग के लगाए आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.