Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नियमितीकरण की मांग को लेकर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने दिया धरना
  • देहरादून

नियमितीकरण की मांग को लेकर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने दिया धरना

AltnewsUttarakhand 18/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के आह्वान पर शनिवार को संबंद्ध संघों, संगठनों के कर्मचारियों ने आईएसबीटी देहरादून, नैनीताल व टनकपुर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सार्वजनिक निगमों, निकायों, उपक्रमों के कार्यरत संविदा विशेष श्रेणी, दैनिक वेतनभोगी, उपनल, अंशकालिक, पीटीसी और बाह्य स्त्रोत के कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ देने की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन में जल संस्थान, परिवहन निगम, वन निगम, गढ़वाल मंडल विकास निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम, डिप्लोमा इंजीनियर संघ जल निगम, जैविक उत्पाद परिषद, नगर निगम आदि से जुड़े कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। महासंघ को राज्य कर्मचारी अधिकारी समन्वय समिति, पीडब्लयूडी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने भी अपना समर्थन दिया है। वक्ताओं ने सरकार से जल्द राज्य निगमों, निकायों आदि संस्थानों में कार्यरत वर्ष 2024 तक के सभी संविदा, विशेष श्रेणी, दैनिक वेतन भोगी, उपनल, अंशकालिक पीटीसी व बाह्य स्रोत कर्मचारियों के नियमितिकरण किए जाने और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 5 नवंबर 2019 को हुई वार्ता के क्रम में राज्य सरकार के कर्मचारियों की भांति ही अन्य निगमों, निकायों के कर्मचारियों को भी समान रूप से एक साथ शासनादेश का लाभ प्रदान किए जाने की मांग की गई। जल्द कार्यवाही नहीं होने पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीन सितंबर को शहीद स्थल से सचिवालय कूच करने का ऐलान किया। इस दौरान दिनेश गौसांई, बीएस रावत, टीएस बिष्ट, अरुण पांडे, दिनेश पंत, विपिन बिजल्वाण, श्याम सिंह नेगी, रमेश बिंजोला, संदीप मल्होत्रा, प्रेम सिंह रावत, राकेश पेटवाल, ओमप्रकाश भट्ट, मनमोहन चौधरी आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नगर निगम में एक क्लिक पर मिलेगा दाखिल खारिज का रिकॉर्ड
Next: देहरादून में नाबालिग लड़की से गैंगरेप; बस ड्राइवर, कंडक्टर और कैशियर समेत 5 गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.