Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून की कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मुख्य सचिव से मांगी पुलिस की जवाबदेही
  • देहरादून

देहरादून की कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मुख्य सचिव से मांगी पुलिस की जवाबदेही

AltnewsUttarakhand 07/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

देहरादून। राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। कांग्रेस ने अपराध होने पर चौकी, थाना, सर्कल और जिला स्तर पर संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

धस्माना ने कहा कि वर्ष की शुरुआत से ही देहरादून में कई गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने परेड ग्राउंड के पास युवक की हत्या, राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में युवक की हत्या, जोहड़ी गांव में गैंगवार के दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, पल्टन बाजार में युवती की हत्या, भाजपा पार्षद अमिता सिंह के परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट और मंगलवार को रायपुर क्षेत्र के विष्णु लोक में हुए तिहरे हत्याकांड का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही घटनाओं से राजधानी की कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने विशेष रूप से अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए हर थाना क्षेत्र में रहने वाले सीनियर सिटीजंस की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्यों के अपराधी भी कमजोर पुलिसिंग का फायदा उठाकर देहरादून में शरण ले रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने शाम को पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से भी मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। धस्माना ने पुलिस तंत्र को दुरुस्त कर राजधानी में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। डीजीपी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वह मामले को गंभीरता और प्राथमिकता के साथ स्वयं मॉनिटर करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग के अध्यक्ष दिनेश कौशल, पूर्व प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित खन्ना शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई
Next: सन साइन वॉरियर्स ने जीता वीपीएल का उद्घाटन मुकाबला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.