Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में खिलौना पिस्टल निकली
  • देहरादून

देहरादून में कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में खिलौना पिस्टल निकली

AltnewsUttarakhand 23/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। राजपुर रोड पर चलती कार से तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद दून पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में वीडियो में दिखाई दे रही हथियार जैसी वस्तु असली तमंचा नहीं, बल्कि खिलौना पिस्टल निकली। पुलिस के अनुसार, युवक दशहरा मेले से खिलौना पिस्टल खरीदकर लाए थे और सड़क पर रौब दिखाने के लिए उसे कार से बाहर लहरा रहे थे।

वीडियो में स्विफ्ट डिजायर कार में सवार एक युवक सार्वजनिक मार्ग पर हथियारनुमा वस्तु लहराता दिखाई दे रहा था। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली डालनवाला पुलिस ने वीडियो की जांच की। कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर वाहन और उसमें सवार युवकों की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया। जांच के दौरान हथियार जैसी वस्तु खिलौना पिस्टल पाई गई।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान शशांक कुमार और अक्षय कुमार, निवासी डीएल रोड, डालनवाला, तथा अर्पित गुप्ता, निवासी सीमेंट रोड, डालनवाला के रूप में हुई है। सार्वजनिक सड़क पर खिलौना पिस्टल लहराने से लोगों में वास्तविक हथियार होने का भ्रम पैदा हो सकता था और भय का माहौल बन सकता था। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की है।

दून पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने, लोकप्रियता हासिल करने या दूसरों पर रौब जमाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकत न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाले गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भेल कर्मचारियों को एक नवंबर तक 70 हजार रुपये बोनस देने की मांग
Next: कथित ऑडियो के विरोध में स्वाभिमान मोर्चा का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.