Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कथित ऑडियो के विरोध में स्वाभिमान मोर्चा का प्रदर्शन
  • देहरादून

कथित ऑडियो के विरोध में स्वाभिमान मोर्चा का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 23/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो को लेकर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने शुक्रवार को लाखामंडल में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने चकराता विधायक प्रीतम सिंह और उनके भाइयों के खिलाफ नारेबाजी कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान बॉबी पंवार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। उनके अनुसार, इसमें त्यूणी क्षेत्र के एक व्यक्ति और उसके परिवार की बेटियों के प्रति अभद्र भाषा के प्रयोग तथा उन्हें डराने-धमकाने के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।बॉबी पंवार ने कहा कि महिलाओं और बेटियों का सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी परिवार की बेटियों के साथ कथित तौर पर इस तरह का व्यवहार गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जौनसार-बावर की पहचान अपनी विशिष्ट संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और आपसी भाईचारे के लिए रही है। ऐसे में सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों से भी मर्यादित भाषा और व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने चकराता क्षेत्र के राजनीतिक इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और उनसे जुड़े लोगों की सामाजिक जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। महिला सम्मान के मुद्दे पर समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के विवादों की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शन में चकराता ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल रावत, बौंदूर खत अध्यक्ष खुशीराम डोभाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बचन राणा, मुकेश चौहान, दीवान राणा, नारायण सिंह, शंकर रावत, नरेंद्र चौहान (मालचंद) और पंकज पंवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून में कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में खिलौना पिस्टल निकली
Next: अल्मोड़ा में 26 अक्टूबर से शुरू होगा सुरक्षित बचपन अभियान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.