Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में एसबीआई की कई शाखाओं में लगे पेंशनर सत्यापन शिविर
  • देहरादून

देहरादून में एसबीआई की कई शाखाओं में लगे पेंशनर सत्यापन शिविर

AltnewsUttarakhand 11/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  भारत सरकार के कार्मिक लोग शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय व भारतीय स्टेट बैंक के तत्वावधान में केंद्रीय पेंशनभोगियों के लिए जीवित प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए दून में कई स्थानों पर शिविर लगे। जिसमें पेंशनरों ने अपना सत्यापन कराया। मंत्रालय के अवर सचिव शमीम अंसारी और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने दून केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ यह शिविर लगाया। दून पेंशनर्स एसोसिएशन के संयोजक बीएस नेगी, अध्यक्ष रविंद्र दत्त सेमवाल ने बताया कि शिविर एसबीआई वीरपुर, एसबीआई आईएमए, एसबीआई मोकमपुर शाखा में लगा। जिनमें काफी संख्या में पेंशनर शामिल हुए। इस मौके पर भारत सरकार के अवर सचिव शमीम अंसारी ने डिजिटल तकनीक की बढ़ती मांग पर जोर दिया। कहा कि लंबी-लंबी लाइनों से बचकर डिजिटल तकनीक से लोग घर बैठे अपना जीवित प्रमाण पत्र बनाकर भेज सकते हैं। इस दौरान पेंशनर्स एसोसिएशन से अनिल उनियाल, इंद्रपाल सिंह पुंडीर, बलबीर राणा, केपी मैठाणी, डीपी बहुगुणा, श्रीकांत विमल, स्वामी एस चंद्रा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पति ने पत्नी को राइफल की बट से पीटा, केस दर्ज
Next: फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर अस्पताल चलाने वाला गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.