Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • पति ने पत्नी को राइफल की बट से पीटा, केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

पति ने पत्नी को राइफल की बट से पीटा, केस दर्ज

AltnewsUttarakhand 11/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ग्राम दरऊ में पति ने पत्नी को राइफल की बट से पीटा। इससे वह घायल हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रहनुमा पत्नी अकरम बेग निवासी ग्राम दरऊ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने चार वर्ष पूर्व अपने माता-पिता से छुपकर अकरम बेग पुत्र मोहम्मद बेग निवासी दरऊ से निकाह किया था। इस कारण उसके मायके वाले नाराज रहते हैं। उसने कई बार अपने मायके जाने का प्रयास भी किया, लेकिन मायके वालों ने अपनाने से मना कर दिया। इस बात का फायदा उठाते हुए उसे अकेला समझकर उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप लगाया कि बीती 24 अक्तूबर को अकरम ने अपनी पूर्व पत्नी व पुत्र के साथ मिलकर उसे कमरे में बंद कर राइफल की बट से जान से मारने की नीयत से पीटा। इस कारण वह गंभीर घायल हो गयी। किसी तरह कमरा खुलने पर उसने भागकर एक अन्य घर में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी अकरम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में पढ़ाई सुचारु रूप से चालू करने की मांग
Next: देहरादून में एसबीआई की कई शाखाओं में लगे पेंशनर सत्यापन शिविर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.