Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएलएड प्रशिक्षु बोले, एक साथ नहीं चरणबद्ध तरीके से हो शिक्षक भर्ती
  • देहरादून

डीएलएड प्रशिक्षु बोले, एक साथ नहीं चरणबद्ध तरीके से हो शिक्षक भर्ती

AltnewsUttarakhand 10/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य के डायट डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने शुक्रवार को सरकार से बेसिक शिक्षक भर्ती को एक साथ कराने के बजाए अलग अलग चरण में कराने की मांग की है। डायट डीएलएड प्रशिक्षु संघ ने अध्यक्ष शिवराज रावत और मीडिया प्रभारी विजय ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द शुरू कराने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा कि डीएलएड का वर्ष 2019-20 के बैच का प्रशिक्षण दिसंबर 2023 में पूरा हो चुका है। तब से प्रशिक्षित शिक्षक भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ, प्रतीक्षा सूची के करीब 144 प्रशिक्षुओं का बैच इस साल अक्टूबर 2024 में पूरा होगा। इसके बाद वर्ष 2021-22 के बैच का प्रशिक्षण भी दिसंबर 2024 में पूरा हो जाएगा। चरणबद्ध तरीके से भर्ती होने से राज्य के सभी डीएलएड प्रशिक्षितों को कोर्स पूरा होने के बाद नियुक्तियां मिलती रहेंगी। भाजपा के एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक तेजराम सेमवाल ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को इस बाबत ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से डीएलएड का सत्र काफी विलंब से शुरू हुआ था। यदि प्रतीक्षा सूची वाले प्रशिक्षुओं को भर्ती में शामिल होने का मौका नहीं मिलता तो यह उनके साथ नाइंसाफी होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मतदाता का नाम ब्लैक मोंक, पति का नाम ब्लैंडर प्राइड
Next: पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.