Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मतदाता का नाम ब्लैक मोंक, पति का नाम ब्लैंडर प्राइड
  • हरिद्वार

मतदाता का नाम ब्लैक मोंक, पति का नाम ब्लैंडर प्राइड

AltnewsUttarakhand 10/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  नगर निगम की मतदाता सूची में गुरुवार को अजीब तरह की गलती का मामला उठा। ताजा मतदाता सूची में एक मतदाता का नाम ब्लैक मोंक और उसके पति का नाम ब्लैंडर प्राइड अंग्रेजी शराब दर्ज किया गया है। यह सूची अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच के बाद प्रकाशित हुई है। तहसीलदार प्रियंका ने टाउन हॉल में मतदाता सूची में संशोधन को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान कनखल के आचार्यान वार्ड की निवर्तमान पार्षद एकता गुप्ता के पति मयंक गुप्ता ने बताया कि उनके वार्ड की मतदाता सूची में वोटर के नाम की जगह और पिता के नाम की जगह शराब का नाम लिखा है। यह सुनकर बैठक में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। बैठक में मयंक गुप्ता ने बताया कि उनके वार्ड की मतदाता सूची में क्रम संख्या 1055 पर मतदाता के नाम के स्थान पर ब्लैक मोंक (शराब का नाम) और मतदाता के पिता या पति के नाम के स्थान पर ब्लैंडर प्राइड (शराब का नाम) अंकित किया गया है। इतना ही नहीं शराब का लिंग भी महिला माना गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खराब मोटरसाइकिल बेचकर हड़पे 40 हजार
Next: डीएलएड प्रशिक्षु बोले, एक साथ नहीं चरणबद्ध तरीके से हो शिक्षक भर्ती

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.