Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर अपराधियों से सजग रहें पेंशनर्स: डीजीपी
  • देहरादून

साइबर अपराधियों से सजग रहें पेंशनर्स: डीजीपी

AltnewsUttarakhand 26/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति और पीपीएस रिटायर्ड ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड की वार्षिक बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीजीपी सेठ ने संगठन को आश्वस्त किया की उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सजग रहने की अपील की। इस दौरान उन्होंने इंद्रजीत सिंह रावत की पत्रिका का विमोचन किया। इससे पहले उत्तर प्रदेश से आए पांच सदस्यों का स्वागत किया गया और उन्हें सदस्यता उपलब्ध कराई गई। सचिव जगदीश चन्द्र आर्य ने सेवानिवृत्त कर्मचारी और अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण पर बात रखी। उन्होंने बताया कि इस बर्ष 75 नए सदस्य बनाए गए। कुल संख्या 1100 तक पहुंच गई है। पीपीएस संगठन के सचिव श्रीधर बडोला ने संगठन के कार्यक्रम बताए। समिति के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह असवाल ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के शीघ्र भुगतान को लेकर बात रखी गई। उत्तराखंड पुलिस पेंशन कल्याण समिति के अध्यक्ष और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति ने जिला स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में एक अलग डेस्क बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि माह में थाना स्तर पर पेंशनर की बैठक बुलाई जाए। वहीं, त्रैमासिक स्तर पर जिला पुलिस अधीक्षक के स्तर से बैठक हो। संचालन प्रकाश चन्द्र देवली ने किया। मौके पर बीबीडी जुयाल, डीपी जुयाल, श्रीधर बडोला, गणेश चंद्र पंत, जीपी नैनवाल आदि मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सितारगंज में अतिक्रमण मामले में डीएम को समिति गठित करने के आदेश
Next: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सस्टेनेबल बनाने की जरूरत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.