Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • नैनीताल
  • सितारगंज में अतिक्रमण मामले में डीएम को समिति गठित करने के आदेश
  • नैनीताल

सितारगंज में अतिक्रमण मामले में डीएम को समिति गठित करने के आदेश

AltnewsUttarakhand 26/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।   ऊधमसिंह नगर की सितारगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभाओं की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले में हाईकोर्ट ने जिले के डीएम की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति गठित करने के आदेश दिए हैं। गुरुवार को मामले में सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया। हाईकोर्ट ने कमेटी से जिले में हुए इस तरह के अतिक्रमण का चिह्नीकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। मामले में सितारगंज निवासी सुनील यादव ने जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि सितारगंज तहसील की कई ग्राम सभाओं में सरकारी नहर, गूलों और एनएच की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस कारण नहरों और गूलों की निकासी अवरुद्ध हो गई है। बरसात के समय नहरों का मार्ग अवरुद्ध हो रहा है और भूमि का कटान हो रहा है। इसकी वजह से किसानों और चारा खाने वाले पशुओं को पानी तक नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा नहरों और गूलों का अवरोध हटाया जाए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा अल्मोड़ा ने साहिबजादों के बलिदान को किया याद
Next: साइबर अपराधियों से सजग रहें पेंशनर्स: डीजीपी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, आपदा राहत से पार्किंग तक पर फोकस

AltnewsUttarakhand 09/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • नैनीताल

इंटरव्यू के दो सप्ताह बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र का इंतजार

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.