Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर दो सगे भाईयों की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर दो सगे भाईयों की मौत

AltnewsUttarakhand 05/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। गुरुवार को सुबह 6 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर बाईक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो जवान बेटों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में ही परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल में पँहुचे गये। सूचना पर पँहुची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर उनका पंचनामा भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा के ग्राम गणेशपुर निवासी 28 वर्षीय इलियास तथा 23 वर्षीय फरीद पुत्रगण नक्शे अली गुरूवार को ग्राम सीताकालोनी अपने बहनोई के घर बाईक पर सवार होकर जा रहे थे। मलेरिया रोड बुक्सा छात्रावास के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में इनकी बाईक सड़क पर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं लोगों ने दोनों को उपचार के लिये सीएचसी पहुचाया लेकिल चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में जुट गये। हर ओर चीख पुकार मच गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पँहुची और दोनों के शवों का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

दो जवान बेटों की मौत से टूटे नक्शे अली
बाजपुर। गुरूवार का दिन गणेशपुर निवासी नक्शे अली के लिए काला दिन बनकर सामने आया। नक्शे अली के दो जवान बेटे इलियास और फरीद इस सड़क हादसे में मृत हो गये। परिजनों के अनुसार मृतक इलियास की अभी तीन वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। इसकी डेढ़ वर्ष की एक मासूम बेटी है वहीं फरीद अभी कुंवारा है। मृतक दोनो भाई अपनी नवजात भांजी के शोक में अपने बहनोई इमरान के घर जा रहे थे कि ये हादसा हो गया।

सड़क हादसों को रोकने के लिये काम कर रही पुलिसःसीओ
बाजपुर। सीओ विभव सैनी ने भी क्षेत्र में बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई है साथ ही कहा है कि पुलिस इन हादसों को रोकने के लिये लगातार अभियान चला रही है साथ ही युवाओं को जागरूक करने का काम भी कर रही है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर, हेल्मेट का प्रयोग, ड्रंक एंड ड्राईव आदि को लेकर अभियान चलाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि इस हादसे में दोनों युवकों ने हेल्मेट पहने थे लेकिन सामने से आ रहे वाहन की लाईट के चलते इनकी बाईक ट्रॉली से टकरा गई जिसमें इन दोनों की मौत हुई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वुड प्रोडक्ट फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान
Next: ढाबे के पास खड़े ट्रकों से बैटरी और कीमती सामान चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.