Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ढाबे में गैस सिलेंडर लीक, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
  • अल्मोड़ा

ढाबे में गैस सिलेंडर लीक, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

AltnewsUttarakhand 08/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शनिवार शाम चौघानपाटा स्थित एक ढाबे में गैस सिलेंडर से रिसाव की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। घटना शाम करीब 5:05 बजे की है, जब चौघानपाटा स्थित गैस गोदाम के पास एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर से तेज गैस रिसाव होने की खबर मिली। जानकारी मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट तुरंत रवाना हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर ढाबे का ताला तोड़ा। टीम ने रिसाव कर रहे एलपीजी सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालते हुए गैस रेगुलेटर को बंद किया और लीक को पूरी तरह नियंत्रित कर दिया। अगर फायर यूनिट समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो यह रिसाव बड़ा हादसा बन सकता था। फायर सर्विस की तत्परता और कुशलता को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने टीम की सराहना की और आभार जताया। यहाँ टीम में लक्ष्मण सिंह, हरि अधिकारी व अजय कुमार, रवि आर्य और प्रेम सिंह शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिरी; दो की मौत, एक गंभीर घायल
Next: कुत्ते के भौंकने पर पड़ोसी ने की फायरिंग, महिला को लगी गोली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.