Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • धनपुरा गांव में मेडिकल स्टोर से पकड़ी प्रतिबंधित दवाइयां
  • हरिद्वार

धनपुरा गांव में मेडिकल स्टोर से पकड़ी प्रतिबंधित दवाइयां

AltnewsUttarakhand 29/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   पथरी क्षेत्र के गांव धनपुरा में एक मेडिकल स्टोर से पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नशे के लिए प्रयोग हो रही दवाइयों का जखीरा पकड़ा है। टीम ने मौके से मिले इंजेक्शन और दवाइयों को सील कर आरोप मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एसडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा एक मेडिकल स्टोर पर नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाइयों की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। शनिवार देर शाम को शिकायत के आधार पर एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मेडिकल पर छापेमारी की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से नशे के लिए प्रयोग होने वाली दवाइयों को पकड़ा गया। टीम को मौके से ट्रॉमाडोल के 66 इंजेक्शन, इसके अलावा 310 पत्ते नशे की गोलियां मिली है जो प्रतिबंधित दवाइयों में आती है। टीम ने सभी दवाइयों को सील कर दिया। एएनटीएफ उपनिरीक्षक रंजीत तोमर आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ हरिद्वार पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सहबान पुत्र दिलशाद निवासी धनपुरा को मेडिकल स्टोर से ही गिरफ्तार कर लिया है। टीम में फेरुपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, कांस्टेबल मुकेश, राजवर्धन, जयपाल चौहान आदि मौजूद रहे। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों को बेचा जा रहा था। शिकायत में संयुक टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नानकमत्ता में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी प्रेम सिंह टुरना ने किया नामांकन
Next: अल्मोड़ा: टिकट की घोषणा के साथ कांग्रेस में बगावत की शुरुआत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.