Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: टिकट की घोषणा के साथ कांग्रेस में बगावत की शुरुआत
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: टिकट की घोषणा के साथ कांग्रेस में बगावत की शुरुआत

AltnewsUttarakhand 29/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बड़े इंतजार के बाद नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले आख़िरकार रविवार को कांग्रेस ने अल्मोड़ा मेयर के लिए अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने अल्मोड़ा में मेयर के लिए भैरव गोस्वामी पर दांव खेला है। अल्मोड़ा मेयर सीट ओबीसी आरक्षित है। अल्मोड़ा पहले पालिका थी और उच्चीकृत होकर नगर निगम में परिवर्तित हुई है। रविवार को प्रत्याशी की घोषणा के साथ पार्टी से टिकट के एक दावेदार अमन अंसारी ने पार्टी से बगावत का रुख इख़्तेयार किया है। पार्टी से टिकट एक ही दावेदार को मिलेगा इसमें कोई दोराय नहीं है लेकिन टिकट का सपना संजोए बाकि दावेदारों के अरमान पानी पानी हो गए। यहाँ टिकट की घोषणा के साथ ही मेयर के टिकट के लिए दावेदारी कर रहे अमन अंसारी ने पार्टी के सभी पदों से तथा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दिए अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा अल्पसंख्यकों व ओबीसी समाज के साथ अन्याय किया गया एवं दूसरी पार्टी के कार्यकर्ता को टिकट दिया गया। उन्होंने पत्र में कहा कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और वह समस्त पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहे हैं। विदित हो कि अमन अंसारी कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष, कांग्रेस वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, प्रदेश अल्पसंख्यक महामंत्री आदि पदों पर रह चुके हैं। अमन ने कहा कि वह सोमवार को निर्दलीय के रूप में नामांकन करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धनपुरा गांव में मेडिकल स्टोर से पकड़ी प्रतिबंधित दवाइयां
Next: भाजपा ने शिवालिक नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशी घोषित किए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.