Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • धनतेरस पर गुलजार रहा बाजार, जमकर हुई खरीदारी
  • पिथौरागढ़

धनतेरस पर गुलजार रहा बाजार, जमकर हुई खरीदारी

AltnewsUttarakhand 29/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। धनतेरस पर झूलाघाट बाजार नेपाली ग्राहकों से पूरे दिन गुलजार रहा। दुकानों पर सुबह 10 बजे से ही लोगों की भीड़ नजर आई। लोग बर्तनों के साथ कई सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। इससे व्यवसायियों के चेहरे पर रौनक छाई रही। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को विशेष रूप से सजाया हुआ था। ये दुकानें ग्राहकों को अपनी ओर लुभा रही थी। अधिकतर महिलाएं पूजा सामाग्री, दीपक, रूई और प्रसाद के लिए लड्डू खरीदती दिखाई दी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने घरों को सजाने की सामाग्री की भी जमकर खरीदारी की। मंगलवार को नेपाल के गोथलापानि, सेरा, बुड्ढा खड़ियानी, त्रिपुरा, साहिलेक सहित सीमांत क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या मे नेपाली नागरिक दीपावली की खरीदारी को पहुंच रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक इजरवाल ने बताया की नेपाली ग्राहकों की खरीदारी से दुकानदारों के चेहरों में खुशी देखने को मिल रही है। कहा कि झूलाघाट प्राचनी समय से ही ऐतिहासिक मंडी रही है। यहां दूरस्थ क्षेत्र बझांग साहित हमला, जुमला, डोटी से नेपाली नागरिक खरीदारी के लिए आया करते थे। विगत लंबे समय से इन क्षेत्रों के लोग खरीदारी के लिए कम आ रहे हैं। व्यापारी आलोक शर्मा ने बताया की भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी के साथ सांस्कृतिक संबंध पुरातन काल से बने हैं। जिन्हें यथावत बनाये रखने की जरूरत है। कहा कि झूलाघाट सहित सीमांत क्षेत्र मे धनतेरस के अवसर पर लगभग 20 लाख की खरीदारी की गयी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी ने देर रात गदरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया
Next: मुख्यमंत्री से आदि कैलास मार्ग में गेस्ट हाउस निर्माण की मांग

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.