Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 14/06/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शुक्रवार को क्षैतिज आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर भीषण गर्मी में भी पंडित दीन दयाल पार्क में धरना दिया। आक्रोशित आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती और सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण और दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण को लेकर कई बार घोषणा कर चुकी है, लेकिन आज तक ना तो चिह्नीकरण हो पाया और ना ही क्षैतिज आरक्षण मिल पाया, जिस कारण आंदोलनकारियों में आक्रोश है। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, महेंद्र रावत और गंभीर मेवाड़ ने सरकार से सशक्त भू कानून, मूल निवास लागू करने के साथ ही शहीदों के सपने पूरे करने की मांग की है। आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला, देवी गोदियाल और मोनू नौटियाल ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। सुलोचना भट्ट और जबर सिंह पावेल कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की सम्मान पेंशन का भुगतान पूर्व की भांति जिलाधिकारी कार्यालय से किया जाए। इस मौके पर 23-जून मुजफ्फरनगर कांड की निःशुल्क पैरवी करने वाले मुजफ्फनगर अधिवक्ताओं को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा गया। इस मौके पर हर्ष प्रकाश काला, रुकम पोखरियाल, युद्धवीर सिंह चौहान, देवी गोदियाल, देवेंद्र नौडीयाल, जबर सिंह पावेल, पूरण सिंह लिंगवाल, विशंभर दत्त बौंठियाल, मेहर सिंह चौहान, अधिवक्ता शंभू प्रसाद ममगाईं, सूर्या बमराडा, सुनीता ठाकुर, रवीन्द्र दत्त सिल्वाल, वीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा को हरिद्वार की मंगलौर सीट के लिए हरियाणा से प्रत्याशी आयात करना पड़ रहा है : सूर्यकांत धस्माना
Next: उप चुनाव की रणनीति बनाने को बैठेंगे भाजपा के दिग्गज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.