Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धस्माना ने कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर उठाए सवाल
  • देहरादून

धस्माना ने कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर उठाए सवाल

AltnewsUttarakhand 03/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने गुरुवार को हरिद्वार बाईपास रोड पहुंचकर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शहर के बीचों बीच में बनाए गए इस कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन की दुर्गंध से लोग परेशान है। इस स्टेशन की वजह से जाम भी लग रहा है। कहा कि वे इस मामले में शुक्रवार को नगर निगम के मेयर से मिलेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना दोपहर में मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र ब्राह्मणवाला के पार्षद मुकीम अहमद, बंजारावाला के विवेक घिल्डियाल, बीएस रावत, मुकुल पंत, आशीष राठौर, अनीस अंसारी, दीपक कंडारी, अमित चांद, फैजान अहमद के साथ निरीक्षण किया। विवेक घिल्डियाल ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से इस कूड़े के पहाड़ के कारण आसपास के डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाली आबादी जो कि कारगी, बंजारावाला, ब्राह्मणवाला, आजादनगर जो घनी आबादी वाले इलाके हैं, गंदगी की बदबू के कारण परेशान हैं। बीएस रावत ने कहा कि गर्मियों और बरसात के मौसम में पूरे क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रमण वाली बीमारियों फैलने का खतरा बना रहता है। सरकार और नगर निगम इसका समाधान नहीं कर पा रहा है। ब्राह्मणवाला के पार्षद मुकीम अहमद ने कहा कि कूड़ा डालने और उठाने वाली गाड़ियों के सड़क पर खड़े होने से इस पूरी सड़क पर अक्सर जाम लगा रहता है और आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। जिस पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इस मामले में मेयर से मिलेंग,इसके बाद भी स्टेशन नहीं हटता है तो आंदोलन किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंग्लैंड की महिला का ट्रेन में पासपोर्ट और गहने चोरी
Next: ‘मियांवाला’ का नाम बदलने पर मियांवाला के लोग नाखुश, नाम न बदलने की गुजारिश की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.