Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंग्लैंड की महिला का ट्रेन में पासपोर्ट और गहने चोरी
  • देहरादून

इंग्लैंड की महिला का ट्रेन में पासपोर्ट और गहने चोरी

AltnewsUttarakhand 03/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  वाराणसी से ऋषिकेश के लिए ट्रेन में सफर कर रही इंग्लैंड की महिला का पासपोर्ट और गहने चोरी हो गए। ट्रेन में महिला का एक बैग चोरी किया गया। जिसमें यह सामान रखा था। चोरी के वक्त महिला नींद में थी। मामले में जीआरपी देहरादून थाना पुलिस ने केस दर्ज कर किया। इंग्लैंड के रॉचफोर्ड, एसेक्स की रहने वाली एमी मेनार्ड इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। वह दो अप्रैल को दून एक्सप्रेस के कोच संख्या एस टू में वाराणसी से देहरादून के बीच सफर कर रही थी। सोते समय चोर ट्रेन में घुसा और उनका बैग चुराकर ले गया। बैग में इंग्लैंड का पासपोर्ट, कीमती स्टोन का नेकलेस और लगभग 30,000 रुपये मूल्य की चांदी की अंगूठियां थीं। चोरी का पता चलते ही उन्होंने ट्रेन में अन्य यात्रियों से पूछताछ की। बैग नहीं मिला। वह परेशान हो गईं। इसके बाद जीआरपी देहरादून थाने में तहरीर दी। तहरीर में कहा कि 12 दिनों के भीतर यूके वापस लौटना है। इसलिए उन्हें इमरजेंसी पासपोर्ट की जरूरत है। इसमें भी पुलिस से मदद मांगी। जीआरपी थाना देहरादून के प्रभारी इंचार्ज प्रवीण सिदोला ने बताया कि विदेश महिला की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रात में सफर के दौरान ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकी। महिला से पूछा जा रहा है कि आखिरी दफा उन्होंने किस वक्त बैग देखा था। उस हिसाब से ऋषिकेश से वहां तक पड़ने वाले स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे कि कौन उनका बैग लेकर उतरा होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पुलिस में सिपाही ने लिख डाला उपन्यास
Next: धस्माना ने कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन पर उठाए सवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.