Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दीपावली पर मिठाइयों में मिलावट रोकने को अल्मोड़ा में चलेगा विशेष अभियान
  • अल्मोड़ा

दीपावली पर मिठाइयों में मिलावट रोकने को अल्मोड़ा में चलेगा विशेष अभियान

AltnewsUttarakhand 29/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद में विशेष अभियान चलाकर छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग और सभी उपजिलाधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने को कहा है। जिलाधिकारी ने अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में समय-समय पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मिठाई की दुकानों सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच और छापेमारी की जाएगी। जांच में मिलावट या अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान संचालित करने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को भी छापेमारी की कार्रवाई के लिए निर्देशित करने को कहा गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर
Next: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 12 वर्षीय बालिका को रक्त नहीं मिलने पर किया रेफर, रेडक्रॉस ने उठाए सवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.