Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दीपावली पर्व पर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को दिए दिशा-निर्देश
  • अल्मोड़ा

दीपावली पर्व पर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को दिए दिशा-निर्देश

AltnewsUttarakhand 17/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। दीपावली पर्व के मद्देनज़र अल्मोड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने यातायात पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने धनतेरस और दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात नियंत्रण के प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश दिए। सीओ जोशी ने कहा कि मुख्य बाजार क्षेत्रों, पार्किंग स्थलों और नो-एंट्री जोनों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जाम या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क रहकर समय-समय पर पेट्रोलिंग करें। सीओ जोशी ने कहा कि पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीनता और सहयोगात्मक व्यवहार रखना चाहिए तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने त्योहार के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पूरी सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार, उपनिरीक्षक यातायात सुमित पांडे सहित यातायात पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जनपद का सर्वांगीण विकास जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा की प्राथमिकता
Next: द्वाराहाट में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर संगोष्ठी आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.