Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी वंदना ने चिकित्सा विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी वंदना ने चिकित्सा विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 20/10/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वंदना ने आज कलेक्ट्रेट में चिकित्सा विभाग एवं मेडिकल कॉलेज (बेस अस्पताल) के विभिन्न प्रकरणों को लेकर चिकित्सा तथा बेस अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेस अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर के संचालन तथा अन्य सिविल कार्य, मेडिकल कॉलेज में बनने वाले हॉस्टल तथा अन्य कार्य, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल एवं बेस अस्पताल के रेफरल प्रकरणों की समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बेस अस्पताल के अधिकारी, कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के अधिकारी तथा संबंधित ठेकेदार, अस्पताल के अधूरे कार्यों को लेकर संयुक्त बैठक करें तथा अवशेष कार्यों की एक चेक लिस्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही ऑपरेशन थिएटर को अनिवार्य रूप से सुचारू रूप से संचालित करना शुरू करें साथ ही इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि तैयार सुविधाओं का प्रयोग करने हेतु जो आवश्यक कार्य किए जाने हैं, उन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में बनने वाले हॉस्टल तथा गेस्ट हाउस के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की तथा संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल, जिला अस्पताल तथा बेस अस्पताल के साप्ताहिक रेफरल प्रकरणों की भी एक एक कर समीक्षा की तथा कहा कि आवश्यक होने पर ही मरीज को अन्य अस्पताल में रेफर करें। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमर्यादित बयान के विरोध में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी का फूंका पुतला
Next: दीपावली पर्व पर अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में रहेगा आंशिक परिवर्तन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.