Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल, स्वान के कॉप्स होंगे आधुनिक
  • देहरादून

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल, स्वान के कॉप्स होंगे आधुनिक

AltnewsUttarakhand 25/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

जिले में पहली बार कॉप्स को अपने बजट से वितरित किए उपकरण

देहरादून(आरएनएस)। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर जिले में प्रथम बार जनपद के सभी कॉप्स (Common Service Points) को आधुनिक और हाईटेक बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक कॉप्स को कंप्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।इस अवसर पर चकराता, त्यूनी, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, डोईवाला, ऋषिकेश में स्थापित काप्स को कम्प्यूटर प्रिंटर उपकरण वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत कॉप्स को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करना आवश्यक है, ताकि आमजन को शासन-प्रशासन से जुड़ी सेवाओं के लिए असुविधा न हो और उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।”
उन्होंने बताया कि अब कॉप्स के माध्यम से प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के आवेदन पत्र, राजस्व संबंधी सेवाएँ एवं अन्य शासकीय सेवाएँ और भी सुगमता से प्राप्त की जा सकेंगी। इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को सुविधा होगी तथा अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉप्स संचालकों को नई तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षण भी दिया जाए, जिससे वे आधुनिक उपकरणों का बेहतर उपयोग कर सकें और सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार हो। इस अवसर पर प्रभारी सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पांडे ई डिस्टिक मैनेजर हरेंद्र कुमार सहित अधिकारी एवं कॉप्स संचालक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, फार्मेसी प्रेक्टिस रेग्युलेशन एक्ट लागू करने की रखी मांग
Next: एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए नामांकन, अध्यक्ष पद पर दो दावेदार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.