Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • डोडा तस्करी के आरोप में एक चढ़ा हत्थे
  • हरिद्वार

डोडा तस्करी के आरोप में एक चढ़ा हत्थे

AltnewsUttarakhand 21/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  कनखल पुलिस के हत्थे चढ़े एक तस्कर के कब्जे से 780 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ मनोज नौटियाल ने जानकारी दी कि श्रीयंत्र पुल के पास बैरागी कैंप की तरफ से आ रहे एक स्कूटर सवार को रोकना चाहा लेकिन उसने रोकने की बजाय स्कूटर दौड़ा दिया। पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर स्कूटर सवार को पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाने लाकर की गई पूछताछ में उसने अपना नाम सुंदर बिष्ट निवासी गांव छाना तहसील थाना धारचूला पिथौरागढ़ बताया। बताया कि आरोपी लंबे समय से डोडा की तस्करी का कार्य कर रहा है। वह यहां डिलीवरी देने के लिए आया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया ।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की ब्रह्म कमल टोपी रायपुर छत्तीसगढ़ में छाई
Next: कंपनी से चोरी 610 फ्लैक्सी रोल बरामद, तीन गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.