Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • कंपनी से चोरी 610 फ्लैक्सी रोल बरामद, तीन गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

कंपनी से चोरी 610 फ्लैक्सी रोल बरामद, तीन गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 21/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

काशीपुर(आरएनएस)।  कैनेडियन स्पेशलिटी विनाइल कंपनी के स्टॉक से 3168 फ्लैक्सी रोल चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए आईटीआई थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी हुए 610 फ्लैक्सी रोल बरामद हुए हैं। इनकी कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। महुआखेड़ागंज स्थित कैनेडियन स्पेशलिटी विनाइल कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि उपमन्यु अदलखा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी के स्टॉक से 3168 फ्लैक्सी रोल चोरी हो गए है। शनिवार को इस केस का खुलासा करते हुए एएसपी अभय सिंह और सीओ दीपक कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मढ़ैयादेवी में बन्द बारातघर में छिपाकर रखे गए 610 फ्लैक्सी रोल बरामद कर लिए है। पुलिस ने सरस्वती विहार गोविन्दनगर थाना कटघर, जिला मुरादाबाद निवासी अमित सक्सेना उर्फ पंकज सक्सेना पुत्र स्व. जितेन्द्र बाबू सक्सेना, मोहल्ला मनीहारान, भोजपुर मुरादाबाद निवासी निवासी शारिक पुत्र इस्लामुद्दीन व गांव कालीमाटी थाना गैरसैंण जनपद चमोली निवासी मनवर सिंह पुत्र इन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त फ्लैक्सी रोल पूर्व में कम्पनी में काम करने वाले शनि ठाकुर और जलीस ने कम्पनी के गार्ड की मदद से चोरी किए थे। वहां से रोल गाड़ी में लादकर बंडलों को बारातघर में रखा जाता था, जिसे शारिक कम कीमत पर खरीदकर आगे बेच देता था। बरामद 610 रोल की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, पैगा चौकी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला, एसआई अनिल उपाध्याय, एएसआई सोमवीर सिंह, कांस्टेबल दिनेश तिवारी, सुरेश चन्द्र, राजेश भट्टð, गणेश मेहरा शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डोडा तस्करी के आरोप में एक चढ़ा हत्थे
Next: हस्तशिल्प पर आधारित 21 दिवसीय उद्यमिता कौशल कार्यक्रम संपन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.