Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोईवाला की युवती ने निवेश में झांसे में 24 लाख गंवाए
  • देहरादून

डोईवाला की युवती ने निवेश में झांसे में 24 लाख गंवाए

AltnewsUttarakhand 02/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। ऑनलाइन निवेश कर मोटी कमाई के झांसे में आकर डोईवाला की युवती 24.70 लाख रुपये गंवा बैठी। डोईवाला थाना क्षेत्र निवासी युवती की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उन खातों की जानकारी जुटा रही है जिनमें रकम जमा हुई और आगे ट्रांसफर की गई। प्रीति रावत निवासी बड़ोवाला, डोईवाला के साथ साइबर ठगी हुई। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने हार्वे नार्मन होल्डिंग लिमिटेड का अधिकारी बनकर व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से महिला को ऑनलाइन बिडिंग के जरिए कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। महिला को टेलीग्राम पर एक ग्रुप में शामिल किया गया। जहां अन्य सदस्यों के अच्छे मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाए गए थे। प्रीति के अनुसार ठगों ने हार्वे नार्मन होल्डिंग लिमिटेड का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी भेजा और ऑनलाइन बिडिंग में लाभ कमाने का प्रलोभन दिया। प्रीति रावत ने इस झांसे में आकर विभिन्न बैंक खातों में पैसे स्थानांतरित किए। सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम थाना देहरादून में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन लेनदेन करते समय सतर्क रहें और अनजान व्यक्तियों के झांसे में न आएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नौ सितंबर को मंत्री महाराज के आवास का घेराव करेंगे प्रधान
Next: रीजनल पार्टी ने की शराब तस्कर की संपत्ति ध्वस्त करने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.